फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं

Mon, 11 Mar 2019 09:42 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम के तेवर नरम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। तीन दिनों तक धूप रहने के बाद सूबे में आज मौसम ने फिर करवट बदली है। सुबह से शिमला सहित अन्य इलाकों में मौसम खबरा बना हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि रविवार रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

सोमवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने के आसार है। मंगलवार से शुक्रवार तक सूबे के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें