फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक्सरे करवाने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू अस्पताल में लोग हुए परेशान
विज्ञापन

एक ही एक्सरे मशीन होने से हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (डीडीयू) शिमला में मंगलवार को एक्सरे करवाने पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में केवल एक ही एक्स-रे मशीन होने के कारण मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल के एक्सरे विभाग के बाहर इतनी भीड़ जमा हो गई कि न तो बैठने की जगह थी और न ही चलने की। मरीजों के साथ आए बुजुर्ग और महिलाएं फर्श तथा दीवारों के सहारे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कुछ लोगों को मजबूरी में खड़े रहना पड़ा जबकि कई मरीजों को भीड़ के कारण दम घुटने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। भीड़ इतनी अधिक थी कि कॉरिडोर में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की थी जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन से एक्स-रे मशीन की संख्या बढ़ाने और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है। डीडीयू अस्पताल शहर का एक प्रमुख सरकारी अस्पताल है, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में संसाधनों की कमी और अव्यवस्था मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें