रोहड़ू। पुलिस ने जुब्बल क्षेत्र के आदतन नशा तस्कर गोपी चंद (41) को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल भेजा है। आरोपी गांव सुंडली, तहसील जुब्बल का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले भी दो मामले दर्ज हैं। नियमानुसार उसे तीन माह केंद्रीय कारागार कंडा में रखा गया है।