फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरुद्वारा साहिब शिमला ने निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा पुराना बस अड्डा शिमला की ओर से शनिवार को गुरु गोविंद सिंह की 359वीं जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी सुबह 6:45 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई। इसके बाद फेरी गंज बाजार से होते हुए लोअर बाजार तक गई। इस दौरान कारोबारियों ने संगत का स्वागत किया। इसके बाद फेरी शेर ए पंजाब में पहुंची और फिर वापस गुरुद्वारा में पहुंची। दूसरी प्रभात फेरी में गुरु सिंह सभा शिमला के प्रधान जसविंदर सिंह, सचिव इंद्रपाल सिंह, जसविंदर सिंह राजा, तरनजीत सिंह, मनसिमरन सिंह, महिंद्रजीत सिंह, कमलबीर सिंह, दलजीत सिंह और अनिल कपूर सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें