फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुंजन के सिर सजा मिस बीड्स का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स महाविद्यालय शिमला में मंगलवार को स्नातक बैच को विदाई देते हुए कॉलेज सभागार में भव्य ग्रेजुएशन पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा। मिस बीड्स का खिताब गुंजन चौहान ने जीता। प्रथम रनर-अप साक्षी और द्वितीय रनर-अप विदुषी रहीं। मिस चार्मिंग का खिताब आरती, मिस विवेशियस तान्या, मिस क्राउनिंग ग्लोरी ममता, मिस एलेगेंजा विदुषी और मिस फैशन आइकन का पुरस्कार सृष्टि वर्मा को प्रदान किया गया। मुख्य मंच तक पारंपरिक रंगोली, एथनिक डिजाइन और आकर्षक रोशनी से सजावट की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सिस्टर रोजिली ने की। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि डॉ. पूर्णिमा चौहान ने छात्राओं को परिसर जीवन से पेशेवर दुनिया में प्रवेश के लिए टिप्स दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें