फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बायचड़ी स्कूल की गुनगुन और आंचल रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के शहीद वेद प्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक क्लस्टर विद्यालय बायचड़ी में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में 15 से 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें गुनगुन ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और इशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आंचल और कृतिका की टीम प्रथम, निहारिका और समीक्षा की टीम द्वितीय तथा कंचन और रिद्धिमा की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों हेनल, युवान और रागिनी ने कविता के माध्यम से संविधान दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी ने संविधान के मूल आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी संजय कुमारी ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र बंसल ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यापक हरिदास चंदेल, केंद्र मुख्य शिक्षिका राजेश लता, मीना ठाकुर, लीला शर्मा, भारती ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, हरीश कुमार, राजेश कुमार, अंजना, दीपिका, प्रमोद कुमार, शारदा गौतम, रवि कुमार और प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें