सीएम जयराम व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे। हाईकमान से प्रचार का कार्यक्रम तय होने के बाद तीनों नेता रवाना होंगे। दूसरी ओर, लोकसभा के सत्र के लिए कश्यप पहले ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए हिमाचल से फिलहाल तीन नेताओं को ले जाने की तैयारी की गई है।
इसके बाद जरूरत पड़ी तो प्रदेश भाजपा के अन्य दिग्गत नेताओं को भी प्रचार के लिए भेजा सकता है। तीनों को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की टीम में रखा गया है। ये नेता हाईकमान से कार्यक्रम तय होने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जैसे ही हाईकमान से कार्यक्रम तय होगा, वे गुजरात के लिए रवाना होंगे।