शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क की सत्र 2024-25 के लिए बनाई गाइडलाइन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसे इसी सत्र से लागू किया जाएगा। इसके अनुसार पीएचडी कोर्स वर्क की तीन परीक्षाएं होंगी। इसमें सभी संकायों के लिए रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स की पहली कॉमन परीक्षा होगी जो दो क्रेडिट की होगी। दूसरी रिसर्च मैथेडोलॉजी की परीक्षा डिस्पिलेन आधारित रहेगी जो पांच क्रेडिट की होगी। तीसरी डिस्पिलेन विशेष की रिसर्च आधारित इलेक्टिव की परीक्षा पांच क्रेडिट की रहेगी। कोर्स वर्क की कक्षाएं दोपहर के समय में होगी। कक्षाओं में 75 फीसदी हाजिरी वाले ही परीक्षाओं के लिए पात्र होंगे। ब्यूरो