पुलवामा में शहीद हुए जवाली के जंद्रोह (धेवा) गांव के तिलक राज के घर शोक जताने शनिवार को पूर्व मंत्री जीएस बाली पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये देने की घोषणा को मजाक बताया।
उन्होंने कहा कि शहीद परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की घोषणा करनी चाहिए। इतना ही नहीं, जीएस बाली ने शहीद के बच्चों को जब तक 10 साल के नहीं होते तब तक दो-दो हजार रुपये प्रति माह बतौर पेंशन के रूप में देने की घोषणा की।
इस मौके पर जीएस बाली के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव रघुवीर सिंह बाली, पूर्व मंत्री व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, संगठनात्मक जिला नूरपुर अध्यक्ष कर्ण पठानिया, विक्कू भारद्वाज व मनू शर्मा आदि मौजूद थे।