फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया भेदभाव, भाजपा को सजा दे जनता: बाली

Sat, 19 Oct 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में पहली बार पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने जयराम सरकार पर धर्मशाला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भेदभाव का आरोप लगाकर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


 बाली ने मंडी का नाम लिए बिना कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ एक जिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। सीएम जनता को बताएं कि वह दो साल में चुनावों को छोड़कर धर्मशाला में कितनी बार आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में है।

राजनीतिक भेदभाव सह रही जनता को इस उपचुनाव में भाजपा को सजा देनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि अगर उपचुनाव में भाजपा जीती तो तीन साल और जनता के काम नहीं होंगे। मुख्यमंत्री डर गए हैं इसलिए पूरे सरकारी तंत्र को धर्मशाला में बैठा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री में अगर हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस करें। बाली ने कहा कि सीएम बताएं - स्मार्ट सिटी के लिए दो साल में धर्मशाला के लिए कितने पैसे दिए। केंद्रीय विवि कहां है। दो साल में कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया।

धर्मशाला में दो साल से लोगों के नक्शे पास नहीं हो रहे और सीएम निवेश लाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों को लैपटॉप नहीं मिले। वर्दी साल तक नहीं मिली। नशे से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

टांडा अस्पताल से वरिष्ठ डॉक्टर बाहर भेजे जा रहे हैं। एचआरटीसी का किराया 30 फीसदी बढ़ा दिया गया। वोल्वो के नाम पर माफिया राज चल रहा है। प्रदेश में मंजूर हुए 56 हाईवे का काम तीन साल में शुरू भी नहीं हुआ। होम स्टे पर जीएसटी लगा दिया गया।

इस मौके पर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी, अजय महाजन, राजेश धर्माणी, हंसराज ठाकुर, सादिक खान, आरएस बाली, विजय इंद्र कर्ण आदि मौजूद रहे। हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें