परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि रविवार को आयोजित जूनियर आफिस असिस्टेंट की परीक्षा को पेपर लीक नहीं हुआ है। इसको लेकर अफवाह फैलाई गई। परीक्षा खत्म होने के बाद पेपर लीक होने का क्या मतलब है।
पेपर लीक होने की अफवाह फैलने पर इसकी जांच पड़ताल की गई। अधिकारियों से भी इस बारे पूछा गया। लेकिन कहीं से इसकी पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की ओर से ली गई परीक्षा में पूरी सावधानियां बरती गई है।
क्लास रूम में कैमरे तक लगाए गए। यही नहीं प्रश्न पत्र खोलने के दौरान भी वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा में अंदर और बाहर जाने वालों की भी विडियोग्राफी होती रही। परीक्षा के लिए हिमाचल में 61 केंद्र स्थापित किए गए थे।
इनमें स्कूलों के अध्यापकों का स्टाफ तैनात किया गया था। गौरतलब है कि एचआरटीसी ने 134 रिक्त पदों पदों को भरने के लिए जूनियर आफिस असिस्टेंट की परीक्षा ली थी। इसको लेकर कांगड़ा जिले में पेपर लीक होने की चर्चा सुर्खियों में रही।