फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के निष्कासित नेताओं की घर वापसी को हरी झंडी

Tue, 22 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने बागी तेवर दिखाने वाले करीब 100 निष्कासित नेताओं और कार्यकर्ताओं की घर वापसी को हरी झंडी दे दी है। समिति ने अंतिम फैसला नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पर छोड़ा है। निष्कासित नेताओं में ज्यादातर वीरभद्र गुट के हैं।
विज्ञापन


उधर, चेतावनी के बावजूद प्रेस कांफ्रेंस कर वीरभद्र और विक्रमादित्य पर आरोप लगाने वाले राजीव राणा को समिति ने अनुशासनहीनता का नोटिस देकर दस दिन में जवाब मांगा है। 

एएन विद्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर बाद हुई कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित नेताओं पर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इनकी वापसी कराई जाएगी ताकि जीत का राह आसान हो।
विज्ञापन


समिति ने फैसला लिया है कि निष्कासित नेता और कार्यकर्ता के आवेदनों पर गुण और दोष के आधार पर पार्टी में लेने की सिफारिश करती है। जिन्होंने पार्टी में वापसी का अभी तक आवेदन नहीं किया गया है उन्हें दस दिन का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें