फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि कौशल विकास केंद्र को स्थापित करने को मिली हरी झंडी

Thu, 20 Dec 2018 09:37 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की 20वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में वीरवार को प्रदेश सचिवालय शिमला के समिति भवन में हुई। बैठक में कई फैसले लिए गए।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के निर्माणाधीन प्रशासनिक और अकादमिक भवन में कार्यालय और कमरों में आंशिक परिवर्तन करने का फैसला लिया गया। विवि में पहले से नियुक्त डीन के दो पदों के साथ तीसरा पद भरने की स्वीकृति दी गई। विभिन्न पदों को भरने की सिफारिश प्रदान की गई।

तकनीकी विश्वविद्यालय कौशल विकास केंद्र को स्थापित करने को हरी झंडी दी गई। फैसला लिया गया कि तकनीकी विश्वविद्यालय में अस्थाई आधार पर सेवाएं दे रहे अध्यापकों की सेवाओं को अगले सेमेस्टर तक जारी रखा जाएगा।  
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में तीन महत्वपूर्ण चेयर स्थापित करने को हरी झंडी दी गई। इसमें डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन चेयर, अटल बिहारी वाजपेयी अध्ययन चेयर और महात्मा गांधी अध्ययन चेयर को शुरू करने का फैसला लिया गया।

प्रदेश तकनीकी विवि अतिथि गृह स्थापित करेगा। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने विवि में तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत लिए गए कई फैसलों पर मुहर लगाई।   इनमें ईआरपी, भाषा लैब, टिंकरिंग लैब, ऊष्मायन केंद्र और ई-लाइब्रेरी आदि स्थापित करने, फार्मेसी, प्रबंधन एवं पर्यटन विषय में पीएचडी

प्रोग्राम शुरू करने का फैसला लिया। फैसला लिया गया कि भविष्य में अन्य विषयों में भी जरूरत एवं सुविधाओं के आधार पर पीएचडी प्रोग्राम शुुरू किए जाएंगे। प्रदेश तकनीकी विवि ऑफ कैंपस बिजनेस स्कूल नगरोटा बगवां में प्रबंधन के छात्रों के लिए छात्र

एकत्रित निधि को औद्योगिक प्रशिक्षण पर खर्च करने का निर्णय लिया गया। गेट के अंतर्गत विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। बैठक में अरुण मेहरा, प्रो. दिनेश अग्रवाल, प्रो. पवन, डीडी शर्मा, शुभकरण सिंह उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें