फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से चलेंगी एसी बसें, आइए घूमने चलें

Tue, 11 Nov 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व धरोहर घोषित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पार्क एरिया में इको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन


सरकार से हरी झंडी मिलते ही वन्य प्राणी विभाग ने एक दर्जन से अधिक कैंपिंग साइटों को चिन्हित कर योजना को अमल में लाने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने विभाग का नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए दस टेंटों की खरीद-फरोख्त की भी अनुमति दी है।

नेशनल पार्क के निदेशक बीएस राणा ने कहा कि नेशनल पार्क में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार भी दिया जाएगा।

सैलानियों के लिए जनवरी 2015 से एचआरटीसी स्पेशल एसी बसें चलाने जा रहा है। हिल्सक्वीन शिमला और धर्मशाला में सैलानियों के लिए स्पेशल एसी बसें चलेंगी।

जेएनएनयूआरएम के तहत एचआरटीसी को मिलने वाली एसी बसों को बतौर स्पेशल टूरिस्ट बस चलाया जाएगा। योजना के तहत पहले चरण में दो बसें शिमला और दो धर्मशाला में चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


घूमने के लिए शिमला और धर्मशाला आने वाले पर्यटक अब टैक्सी ऑपरेटरों की ठगी का शिकार नहीं होंगे। शिमला और धर्मशाला के आसपास स्थित विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए इन बसों का संचालन होगा।

सुबह के समय बसें सैलानियों को लेकर पर्यटन स्थलों की ओर रवाना होंगी और शाम को लौट आएंगी। मौजूदा समय में पर्यटन स्थलों के लिए एचआरटीसी की ओर से स्पेशल बसों का संचालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


ऐसे में पर्यटन स्थलों की सैर के लिए सैलानी पूरी तरह टैक्सी ऑपरेटरों पर निर्भर हैं। टैक्सी ऑपरेटर सैलानियों की मजबूरी का खूब

स्पेशल एसी बसों में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन भी हो सकेगी। सैलानी एचआरटीसी के बुकिंग पोर्टल के जरिये एसी बसों में सीटें बुक करवा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें