फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले दें 5 फीसदी महंगाई भत्ता : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कंडक्टर यूनियन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से दिवाली से पहले निगम के सभी कर्मचारियों और चालक-परिचालकों को प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने की मांग की है। यूनियन के प्रांतीय प्रधान प्रीत महिंदर, महासचिव दीपेंद्र कंवर और संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर ने सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि चालक-परिचालक केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं। त्योहारों के दौरान भी वह अपने परिवारों से दूर रहकर चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में महंगाई भत्ता मिलने से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार एचआरटीसी कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर दिवाली के अवसर पर उन्हें महंगाई भत्ते की सौगात देगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें