फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस सत्र: आज सदन में चार विधेयक पेश करेगी सरकार

Wed, 12 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शीत सत्र का तीसरा दिन कामकाज के लिहाज से खास रहने वाला है। प्रश्नकाल व कुछ सरकारी दस्तावेजों के सदन पटल पर स्थापित होने के अलावा प्रदेश सरकार चार बड़े विधेयक विधानसभा में पेश करेगी।

विज्ञापन


इनमें नशे के खिलाफ सख्ती व गौसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्घता वाला संशोधित एनडीपीएस और गोवंश संरक्षण तथा संवर्द्धन विधेयक प्रमुख हैं। निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश निक्षेपकों के हित का संरक्षण संशोधन विधेयक और जीएसटी संशोधन बिल भी सरकार भी बुधवार को सदन में लाएगी। 

दो दिन से लगातार चल रही तकरार के बीच शीत सत्र का तीसरा दिन अहम रहने वाला है। एक ओर जहां लगातार हमलावर कांग्रेस तीन राज्यों में जीत के बाद अपने तेवर और कड़े कर सकती है।
विज्ञापन


वहीं, राज्य की जयराम सरकार चार विधेयकों को पेश करेगी। इससे पहले मंत्री महेंद्र सिंह व सरवीन चौधरी अपने-अपने विभागों से संबंधित सरकारी कागजात सदन के पटल पर रखेंगे।

विज्ञापन

मुद्दों पर भी होगी चर्चा

वहीं, लोक लेखा समिति की सभापति आशा कुमारी, लोक उपक्रम समिति के सदस्य रामलाल ठाकुर और मानव विकास समिति के सभापति बलबीर सिंह समिति के प्रतिवेदनों को सभापटल पर रखेंगे।

इसके बाद सदन में विधायक जीत राम कटवाल के नियम 62 के तहत फोरलेन परियोजना से स्थानीय जनता को हो रहे नुकसान व असुविधा पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए चर्चा के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

वहीं, प्रदेश में नौजवानों के बीच बढ़ते नशे  की प्रवृत्ति को रोकने के लिए राकेश पठानिया, बलबीर सिंह, बिक्रम सिंह जरयाल और परमजीत सिंह ने नियम 130 के तहत चर्चा मांगी है।

निर्दलीय विधायक होशयार सिंह के पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को लागू करने पर भी नियम 130 के तहत चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें