गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे पत्नी जानकी शुक्ला के साथ सेंट एंड्रयूज इंटर काॅलेज पर बने मतदान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बारी का इंतजार किया और फिर पति-पत्नी ने मतदान कर लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित की। मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र का चुनाव है जो बेहतर हो उसे जनता को चुनना चाहिए। राज्यपाल रविवार को वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सोमवार को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। संवाद