फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुकाजी बांध परियोजना की लागत बढ़ने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जताई चिंता

Tue, 02 May 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना पिछले छह दशकों (1960) से लटकी हुई है। इससे इसके निर्माण की लागत बढ़कर वर्तमान में 7,000 करोड़ पर पहुंच चुकी है। परियोजना के पूरा होने तक यह राशि और अधिक बढ़ जाएगी, जो चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
राज्यपाल ने किया रेणुकाजी बांध परियोजना का दौरा, मंदिर में की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि रेणुकाजी बांध के बनने से हिमाचल सहित हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान व उत्तरप्रदेश को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। इन राज्यों के बीच समझौता हस्ताक्षर हो चुके हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना पिछले छह दशकों (1960) से लटकी हुई है। इससे इसके निर्माण की लागत बढ़कर वर्तमान में 7,000 करोड़ पर पहुंच चुकी है। परियोजना के पूरा होने तक यह राशि और अधिक बढ़ जाएगी, जो चिंता का विषय है। परियोजना पहले बन जाती तो लागत में भी भारी अंतर आता। यह परियोजना बनकर अबतक तैयार हो जानी चाहिए थी। उनका प्रयास रहेगा कि बांध परियोजना अगले पांच साल तक बनकर तैयार हो जाए।

विज्ञापन


रेणुकाजी पहुंचने पर हिमाचल पावर कार्पोरेशन के निदेशक (सिविल) एसके चौधरी व महाप्रबंधक आरके चौधरी ने राज्यपाल का स्वागत किया और बांध से जुड़े तमाम पहलुओं से अवगत करवाया। इससे पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला ने भगवान परशुराम व माता रेणुकाजी के मंदिर में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया और रेणुकाजी झील की परिक्रमा भी की। राज्यपाल ने कहा कि आज उन्हें भगवान परशुराम व उनकी मां रेणुकाजी के एक साथ दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।

हिमाचल उत्सवों व देवी देवताओं की धरती है। यहां पहुंचकर बहुत ही सुकून की अनुभूति हुई है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने राज्यपाल को पारंपरिक पहाड़ी लोईया व फरसा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक रेणुकजी विनय कुमार, एसडीएम नाहन रजनीश कुमार, डीएफओ वन उर्वशी ठाकुर, कार्यवाहक डीएफओ वन्य प्राणी विभाग अनीता भारद्वाज, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर, नायब तहसीलदार बंशीराम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें