फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल ने सभी क्षेत्रों में की अभूतपूर्व प्रगति: राज्यपाल कलराज मिश्र

Wed, 14 Aug 2019 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कलराज मिश्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिमाचल ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इसका श्रेय प्रदेश के मेहनतकश और ईमानदार लोगों को जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश का आदर्श राज्य बनकर उभरा है। कलराज मिश्र और जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि लोगों के सहयोग एवं सरकार के सतत प्रयासों से राज्य आने वाले वर्षों में प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन की बधाई दी
राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि रक्षा बंधन का त्योहार जहां आपसी भाईचारे को बढ़ाएगा। समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार परिवार तथा समाज में आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें