फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lavi Fair: राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नाैरी लोकनृत्य और नाटी ने बांधा समा

Mon, 11 Nov 2024 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार


राज्यपाल ने कहा कि सदियों से लवी मेले ने व्यापारिक मेले के रूप में अपनी पहचान कायम की है और वर्तमान में प्रदेश के सांस्कृतिक उत्सव के रूप में उभर रहा है। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को जिला शिमला के रामपुर बुशहर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने कहा कि सदियों से लवी मेले ने व्यापारिक मेले के रूप में अपनी पहचान कायम की है और वर्तमान में प्रदेश के सांस्कृतिक उत्सव के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है और हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष रामपुर में लोग व्यापारिक गतिविधियों में भाग लेने के साथ परंपरा, एकता और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि इस मेले का अपना ऐतिहासिक महत्त्व है और यह व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी समृद्ध परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध है। विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक समूह एक मंच पर देश की विविध संस्कृतियों का प्रदर्शन कर अनेकता में एकता की भावना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यह मेला संस्कृतियों, विचारों और व्यापारिक गतिविधियों का संगम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रामपुर का वाणिज्य और सांस्कृतिक केंद्र बन कर उभर रहा है। यह मेला लोगों के लिए आर्थिकी सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करता है और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को संबल मिलता है और प्रदेश की संस्कृति का संवर्धन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें