फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने चीन से सटे किन्नौर और लाहौल-स्पीति के विकास को मांगा और बजट

Sat, 23 Nov 2019 08:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि युवाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं को नशाखोरी व स्वच्छता आदि के खिलाफ सक्रिय जन जागरूकता अभियान में भाग लेना चाहिए ताकि इसको और सशक्त बनाया जा सके। राज्यपाल ने यह बात नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में भाग लेते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संवेदनशील जम्मू-कश्मीर व चीन के साथ सीमा, पर्यटकों की भारी संख्या में आवाजाही, निर्वासित तिब्बत सरकार की उपस्थिति, कठिन भौगोलिक क्षेत्र और विपरीत जलवायु परिस्थितियां होने के बावजूद हिमाचल एक शांत प्रदेश है। उन्होंने चीन से सटे राज्य किन्नौर और लाहौल-स्पीति क्षेत्र में बेहतर आधारभूत ढांचे, संचार व्यवस्था और तकनीक की उपलब्धता पर बल देते हुए आवश्यकतानुसार बजट बढ़ाने का आग्रह किया। 

उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह क्षेत्र को हिमाचल से जोड़ने के लिए ब्रॉडगेज रेललाइन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई पट्टी के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। दत्तात्रेय ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति-2019 का प्रारूप सही दिशा में लिया गया कदम है। हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया जिसके तहत लगभग 50 हजार किसानों को जोड़ा गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनमंच के सफल कार्यन्वयन और हाल ही में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की भी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें