फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाएंगे हिमाचल के राज्यपाल

Fri, 12 Jul 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार हिमाचल से प्राकृतिक खेती के गुर सीखेगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने प्राकृतिक खेती को प्रदेश में बढ़ावा देने में सहयोग के लिए हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से संपर्क साधा है। यूपी के सीएम कार्यालय ने राज्यपाल से गुजारिश की है कि वह प्रदेश में प्राकृतिक खेती पर सरकार के मंत्रियों, विधायकों और कृषि वैज्ञानिकों को व्याख्यान दें। यूपी सरकार के  निमंत्रण के बाद राज्यपाल अगस्त में व्याख्यान देने लखनऊ जाएंगे।

विज्ञापन


जयराम सरकार ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के सुझावों के बाद बीते वित्तीय वर्ष के दौरान प्राकृतिक खेती को बजट का हिस्सा बनाया था। खेती की इस प्राकृतिक पद्धति को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बजट में 25 करोड़ का प्रावधान किया। इसके बाद राज्यपाल प्रदेश में दौरे कर किसानों-बागवानों के साथ बैठकें कर उन्हें प्राकृतिक खेती करने को प्रोत्साहित कर रहे थे।

उनके इस प्रयास का नतीजा यह हुआ कि करीब ढाई हजार से ज्यादा किसान-बागवान इस पद्धति से खेती बागवानी करने लगे। मोदी सरकार ने भी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का एलान कर दिया। इसके बाद अब हिमाचल के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्यपाल से इसे प्रदेश में प्रोत्साहित करने के लिए संपर्क साधा है। राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकांत शर्मा ने बताया कि यूपी सरकार के निमंत्रण पर राज्यपाल व्याख्यान देने अगस्त में लखनऊ जाएंगे। कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री, विधायक व वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड की राज्यपाल भी कर चुकी हैं दौरा
बीते दिनों उत्तराखंड की राज्यपाल ने हिमाचल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राज्यपाल से मुलाकात कर प्राकृतिक खेती के फायदों के बारे में जानकारी ली, बल्कि सोलन में आयोजित एक किसान सम्मेलन में भी उन्होंने शिरकत की और खेती की इस पद्धति से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों से ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें