फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल देवव्रत ने चलाया बल्ला तो मंत्री भी रह गए हैरान

Sun, 20 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में गवर्नर, सीएम और बोर्ड चेयरमैन इलेवन के बीच टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्ले के अलावा सियासी शॉट भी देखने को मिले। प्रदेश खेल संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण एसोसिएशन शांति एवं एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवा रही है।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से कह दिया कि राज्यपाल जी आप स्पोर्ट्स के हितैषी हैं तो क्यों रोका है खेल विधेयक? लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं मिला। मुख्यमंत्री एकादश के कप्तान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी राज्यपाल के समक्ष स्पोर्ट्स बिल की बात रखी।

वहीं, राज्यपाल ने विक्रमादित्य की अध्यक्षता वाली एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजन शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। व्यक्ति में सकारात्मक सोच लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि सकारात्मकता से स्वस्थ विचार पैदा होते हैं, जबकि नकारात्मक सोच कई बुराइयों की जननी है।
विज्ञापन


विश्वास जताया कि एसोसिएशन इस तरह के आयोजन प्रदेश भर में करेगी, जिससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दैनिक जीवनचर्या में भी बदलाव लाने की सलाह दी। उन्होंने एसोसिएशन सदस्यों से समाज की भलाई के लिए सामाजिक जागरूकता


कार्यक्रमों जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, समानता और स्वच्छता अभियानों में भाग लेने का भी आग्रह किया। बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष मंगलेट ने की। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, पाइनग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन एजी सिंह और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending Videos

सीएम और गवर्नर इलेवन दोनों टीमें हारी

प्रथम मैच मुख्यमंत्री एकादश एवं बोर्ड चेयरमैन एकादश के मध्य खेला गया। पहले मैच में बोर्ड चेयरमैन एकादश ने मुख्यमंत्री एकादश को 19 रन से हराया। पहले खेलते हुए बोर्ड चेयरमैन एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए। मुख्यमंत्री एकादश निर्धारित ओवरों में 186 रन ही बना सकी। बोर्ड चेयरमैन एकादश के विवेक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच राज्यपाल एकादश और पत्रकार एकादश के बीच खेला गया। इसमें पत्रकार इलेवन ने गवर्नर एकादश को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी कर गर्वनर इलेवन 88 पर पर आलआउट हो गई। जवाब में प्रेस एकादश ने आठवें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच प्रेस एकादश के पवन रहे। बोर्ड चेयरमैन एकादश और प्रेस एकादश के बीच रविवार को फाइनल मैच होगा।

युवाओं में खेल भावना पैदा कर रहे: विक्रमादित्य

हिमाचल प्रदेश खेल संस्कृति एवं पर्यावरण एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य ने कहा कि एसोसिएशन पिछले पांच वर्षों से आपसी सामजस्य और भाईचारा स्थापित करने के उद्देश्य से इस तरह की खेल प्रतियोगिता करवाती आ रही है। एसोसिएशन प्रदेश की समृद्ध

संस्कृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। युवाओं में खेल भावना को विकसित कर रही है। उन्होंने पाइनग्रोव स्कूल प्रशासन का क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम उपलब्ध करवाने पर आभार जताया।
विज्ञापन

राजगढ़ पहुंचे राज्यपाल, सीजेआई के ससुराल में बिताए घंटों

सराहां (सिरमौर)। प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार करते हुए राजगढ़ उपमंडल के दाडो देवरियां पहुंचे। सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर के ससुराल पहुंचकर उन्होंने रतना पंवार से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। रतना पवार मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की सास हैं। 

दरअसल, बीते दिनों राजभवन में राज्यपाल ने रतना पंवार से मुलाकात के दौरान वायदा किया था कि वह उनके घर जरूर आएंगे। इसी वायदे को निभाने के लिए वह शनिवार को दाडो-देवरियां पहुंचे। अपनी सादगी के लिए जाने जाने वाले राज्यपाल ने ग्रामीणों के बीच बैठकर बातचीत भी की। राज्यपाल ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।

ग्रामीणों ने राज्यपाल को क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत करवाया। इस पर राज्यपाल ने डीसी सिरमौर बीसी बडालिया को मौके पर ही इस समस्या के समाधान के दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने राज्यपाल से यह भी कहा कि क्षेत्र में अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं। इस मौके पर डीसी सिरमौर बीसी बडालिया, एसपी सिरमौर सौम्या सांबशिवन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें