फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Sun, 30 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी, प्रसन्नता, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और समृद्धि देगा। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों को सुरक्षित और खुशियों से परिपूर्ण दीपावली को परंपरा के अनुसार मनाने की सलाह दी है। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों और मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दीपावली के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


सुक्खू ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कांग्रेस परिवार की तरफ से दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का प्रकाश बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम के जीवन में मौजूद महान आदर्शों और नैतिकता में हमारे विश्वास का प्रतीक है। 

सैनिकों को बधाई देना न भूलें प्रदेशवासी: धूमल
दीपावली पर्व पर प्रदेश भर के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को बधाई देने उनके निवास स्थान समीरपुर पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और समस्त प्रदेश की जनता को दीपावली की बधाई दी है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि दीपावली पर सब अपने घरों और दिलों में देश भक्ति के दिए रोशन करें और हर्षोल्लास से इस पर्व को खुशी-खुशी मनाएं, लेकिन खुशी कि इस घड़ी में देश की रक्षा के लिए सरहदों पर ड्यूटी निभा रहे वीर भारतीय

सैनिकों को धन्यवाद और बधाई संदेश देना न भूलें। शनिवार को ऊना से पूर्व मंत्री प्रवीन शर्मा, नाचन से विधायक विनोद कुमार, केएल ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, डीएस ठाकुर, केके इंदोरिया, बीएस ठाकुर, अशोक ठाकुर आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें