फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला अध्यापकों के 850 पद भरे सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े 850 कला अध्यापक के पदों को बैच वाइज भरने की मांग की है। बेरोजगार कला अध्यापक संघ की शिमला इकाई के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि कई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा समाप्त हो चुकी है। कुछ अभ्यर्थी तय समय सीमा के बिल्कुल करीब पहुंच चुके हैं। ड्राइंग मास्टर की ट्रेनिंग 2005 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने शुरू कराई थी। यह ट्रेनिंग एससीवीटी सुंदर नगर और तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से हुई थी। अभ्यर्थी 2005 से 2026 तक नौकरी की राह देख रहे हैं। संघ ने सरकार से सवाल किया कि जब 850 से अधिक पद खाली हैं तो उन्हें क्यों नहीं भरा जा रहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में 100 बच्चों की शर्त हटाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें