फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीपीई दुर्गा प्रसाद बने हिमाचल अंडर-17 एथलेटिक्स टीम के चीफ-डी-मिशन

विज्ञापन
हिमाचल अंडर-17 एथलेटिक्स टीम के चीफ-डी-मिशन की जिम्मेदारी संभालेंगे डीपीई दुर्गा प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा में कार्यरत शारीरिक शिक्षक दुर्गा प्रसाद को हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 बालक एथलेटिक्स टीम का चीफ-डी-मिशन नियुक्त किया गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के माध्यम से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 बालक एथलेटिक्स टीम 12 से 16 नवंबर तक मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के साथ दुर्गा प्रसाद को चीफ-डी-मिशन, जगजीत सिंह ठाकुर को हेड कोच और राजेश खेवटा को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें