हिमाचल सरकार ने चंबा में जेपी सीमेंट प्लान लगाने के प्रस्ताव को फिर से खारिज कर दिया है। कैबिनेट ने फैसला किया है कि सीमेंट प्लांट लगाने के लिए नए सिरे से विज्ञापन निकालकर आवेदन आमंत्रित किए जाएं।
प्रदेश सरकार की ओर से यह प्लाट जेपी सीमेंट को प्लांट लगाने के लिए आवंटित किया गया था मगर निर्धारित समय में जेपी अपना प्लांट नहीं लगाया। सरकार ने जेपी को किया आवंटन रद्द कर दिया था।
प्लांट लगाने के लिए जेपी ने सरकार के पास आवेदन किया था जिसे मंत्रिमंडल की बैठक में कई बार रखा गया मगर उसके बारे में फैसला टलता रहा। वीरवार को मंत्रिमंडल ने नए सिरे से आवेदन मांगने का फैसला कर दिया।
सूत्रों के अनुसार जल्द ही सरकार की ओर से नए सिरे से आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आने वाले दिन में प्लांट को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।