फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों का अपहरण करने लगे बदमाश, लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चार युवकों जबरन लड़कियों को अपनी गाड़ी में डाल रहे थे लेकिन ऐन मौके पर लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने चारों को बहुत बुरी तरह पीटा। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। शिलाई क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में चार युवकों ने दो स्थानीय युवतियों के अपहरण का प्रयास किया। रविवार सुबह युवक लड़कियों को जबरन अपनी गाड़ी में डाल रहे थे लेकिन ऐन मौके पर लोगों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची लोगों की भीड़ ने युवकों की ऐसी पिटाई की कि चारों बुरी तरह से जख्मी हो गए। चारों हरियाणा के बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई के तहत आने वाले एक गांव में हरियाणा के चार युवकों ने दो स्थानीय युवतियों को जबरन गाड़ी में बिठाकर अगवा करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की तत्परता के चलते युवक वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन

लड़कियों को जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश की

लोगों ने चारों युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां बस स्टैंड की ओर जा रही थीं। युवकों ने लड़कियों को जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। लड़कियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवतियों को युवकों के चंगुल से तो छुड़ाया ही साथ में युवकों की धुनाई भी कर डाली।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जैसे-तैसे शांत हुआ। पंचायत प्रधान शिलाई देवेंद्र धीमान ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे लोगों ने युवतियों को छुड़ाया। उधर, शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी दूलो राम ने बताया कि पुलिस में किसी ने शिकायत नहीं की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी। चारों युवकों का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें