शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में सोमवार को गूंज संस्था के सहयोग से दान उत्सव पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारी और सतत जीवनशैली की जानकारी दी। गूंज टीम ने बताया कि दान केवल अनुपयोगी वस्तुएं देना नहीं है। जरूरतमंदों तक संसाधन सम्मान और गरिमा के साथ पहुंचाना जरूरी है। टीम ने अतिरिक्त सामग्री के पुनः उपयोग से सामुदायिक जरूरतें पूरी करने की प्रक्रिया समझाई। खुशबू, अभिषेक और पीके अहलूवालिया ने छात्राओं से संवाद किया। प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने बताया कि महाविद्यालय अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में दान उत्सव में सक्रिय भागीदारी करेगा। संवाद