संवाद। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इनमें अनुभाग अधिकारी जोगिंद्रा देवी, तकनीशियन ग्रेड-वन (इलेक्ट्रीशियन) कुलदीप कुमार और सेवदार आशा देवी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वर्षों के परिश्रम का प्रतिफल भविष्य में मिलता है। विश्वविद्यालय की उन्नति और प्रगति सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। कर्मचारी जीवन में अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए हर पड़ाव से गुजरते हैं। कार्यक्रम में कुलसचिव ज्योति राणा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद