फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में एक साल बाद लीजिए गोल्फ का लुत्फ, पर्यटन को लगेंगे पंख

Mon, 04 Dec 2017 01:08 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के नालदेहरा के बाद वर्ष 2019 में सैलानी मनाली में भी गोल्फ का लुत्फ उठा सकेंगे। मनाली से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर बड़ाग्राम बिहाल में 102 बीघा जमीन पर गोल्फ कोर्स का निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन













प्रोजेक्ट प्रबंधन ने अक्तूबर 2018 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एडीबी फंडिड प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन विभाग के माध्यम से इसका निर्माण किया जा रहा है। 40 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर का निर्माण भी किया जा रहा है। 

बिलासपुर, कुल्लू और मंडी जिलों में एडीबी प्रोजेक्ट का कार्य देख रहे मंडी डिवीजन के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश अरोड़ा ने बताया कि आर्ट क्रॉफ्ट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। वर्कशॉप, कॉमर्शियल ब्लॉक का कार्य 50 से 60 फीसदी पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन


गोल्फ कोर्स का कार्य प्रारंभिक चरण में है। कोर्स की लेबलिंग का कार्य चल रहा है। यह कोर्स नौ हॉल का होगा। अरोड़ा के मुताबिक पर्यटकों को गोल्फ की सुविधा वर्ष 2019 से मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं  

आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में वर्कशॉप का निर्माण किया जाएगा। इसमें हैंडीक्राफ्ट से जुड़े प्रशिक्षण कार्य होंगे। इसी सेंटर के तहत बनने वाले कॉमर्शियल ब्लॉक में उत्पादों की बिक्री भी होगी। वर्कशॉप में कार्य करने वाले लोगों का यूथ हॉस्टल में ठहरने का इंतजाम होगा। यहां टूरिस्ट रिजॉर्ट का निर्माण भी किया जाएगा। 

देव संस्कृति के होंगे दर्शन
मनाली के बड़ाग्राम बिहाल में बन रहे गोल्फ कोर्स के साथ मल्टीपर्पस हॉल और फूड कोट विद एमपी थियेटर का निर्माण किया जाएगा। एमपी थियेटर में हिमाचली संस्कृति और लोक परंपराओं के दर्शन होंगे। पर्यटन सीजन में विभाग यहां लोक कलाकारों को मंच देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें