फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी में कीजिए गोल्फ कार्ट पर शाही सवारी

Sun, 03 May 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के प्रतिबंधित मार्गों पर गोल्फ कार्ट की सवारी करने का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। नगर निगम को बैटरी चलित गाड़ियां चलाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन


महापौर संजय चौहान का कहना है कि मुख्यमंत्री से उद्घाटन करने का समय मिलते ही गोल्फ कार्ट का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

पांच मार्च को नगर निगम ने शहर की सड़कों पर गोल्फ कार्ट का सफल ट्रायल किया था। जालंधर में गोल्फ कार्ट बनाने वाली कंपनी को टेंडर भी नगर निगम अवार्ड कर चुका है। जालंधर में इन दिनों गोल्फ कार्ट की बॉडी बनाने का काम चल रहा है।

संभावित है कि अगले सप्ताह नगर निगम के अधिकारी जालंधर जाकर गाड़ियां का जायजा लेंगे। महापौर संजय चौहान का कहना है कि सरकार से शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर गोल्फ कार्ट चलाने की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री के राजधानी में लौटते ही गोल्फ कार्ट के उद्घाटन का समय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

पंद्रह रुपये में शाही सवारी का आनंद

गोल्फ कार्ट की सवारी करने के लिए लोगों को 15 रुपये चुकाने होंगे। इसके लिए पास भी बनाए जाएंगे। पास बनाने वालों से 12 रुपये किराया वसूला जाएगा।

गोल्फ कार्ट की सुविधा का लाभ शहर की जनता सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक उठा सकेगी। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और मरीजों के लिए 60 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी।

गोल्फ कार्ट की सवारी करने वाले लोगों को इलेक्ट्रानिक मशीन से टिकट काट कर दिया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गाड़ियों की बैटरी को चार्ज करने के लिए प्वाइंट बनाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें