फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गो ध्वज की स्थापना 24 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में 24 अक्तूबर को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गो ध्वज की स्थापना करेंगे। वह दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक महासभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के सह संयोजक विकास पाटनी और प्रदेश संयोजक सुनील ठाकुर ने दी। गो प्रतिष्ठा आंदोलन के तहत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से शुरू हो गई है। यह 36 प्रदेशों की राजधानियों से होकर गुजर रही है। यह यात्रा 26 अक्तूबर तक चलेगी। गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा के सह संयोजक विकास पाटनी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग की जा रही है। गोपाष्टमी के अवसर पर 7, 8, और 9 नवंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी गो प्रतिष्ठा महासम्मेलन होगा। इस अवसर पर अखिलेश ब्रह्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें