शिमला। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने राजधानी में मोटर दुर्घटना के पीड़ितों और उनके आश्रितों को क्षतिपूर्ति के चेक वितरित किए। मृतक दावेदारों को पहले से तय बीमा राशि का भुगतान किया जो सीपीए (कंपलसरी पर्सनल एक्सीडेंट) कवर के तहत आता है। इस मौके पर स्वर्गीय जवाहर लाल शर्मा की विधवा जय देवी और उनके बेटे अविनाश को 15 लाख रुपये का चेक दिया गया। इनके अलावा स्वर्गीय श्री नंदलाल की उत्तराधिकारी देवकु देवी, जितेंद्र कश्यप, कमला और अनीता को 3.75 लाख रुपये का चेक सौंपा। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के उपप्रबंधक राजेश कुमार ने यह जानकारी दी। संवाद