शिमला। अखिल भारतीय सर्वदलीय गो रक्षा महाभियान समिति (हिमाचल प्रदेश) ने गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की। समिति के प्रदेश संयोजक सुनील ठाकुर ने कहा कि यह निवेदन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि गो माता सनातन धर्म में केवल एक पशु नहीं बल्कि मातृ स्वरूप में पूजनीय हैं। वेदों में गो को अघ्न्या कहा है अर्थात जिसे मारा नहीं जा सकता। ठाकुर ने बताया कि गो माता धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बिहार में शंकराचार्य के आह्वान पर देशभर में गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के समर्थन में आंदोलन शुरू हो चुके हैं। संवाद