शिमला। राजधानी के आर्य समाज स्कूल की छात्रा गीतांजलि का अंडर-14 राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। गीतांजलि छठी कक्षा की छात्रा है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार गीतांजलि का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। गीतांजलि के माता-पिता ने भी बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। कोच मनोज शर्मा ने कहा कि गीतांजलि अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी और पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। संवाद