फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सोनाली और सुहानी ने पजल प्रतियोगिता में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दिवस पर शिमला चेस क्लब ने न्यू शिमला में आयोजित की शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला चेस क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यू शिमला में क्वींस ऑन द बोर्ड नामक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समरहिल टेक्नोलॉजीज की निदेशक हिमानी गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को शतरंज खेलने के लिए प्रोत्साहित करना और इस खेल में उनकी भागीदारी बढ़ाना रहा। इसमें करीब 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय छोटा शिमला की रजनंदिनी रही। पजल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना की सोनाली और दयानंद पब्लिक स्कूल की सुहानी सूद विजेता रहीं। शिमला चेस क्लब के संस्थापक विक्रम कंवर ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि शतरंज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें