चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकार दी। साथ ही इन नियमों की अनुपालना का भी आह्वान किया। शारीरिक शिक्षक प्रशांत और मोहम्मद आजम ने बताया कि प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशों के अनुसार जागरूकता रैली निकाली गई।