फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रझाणा स्कूल में छात्राओं ने सीखे ब्यूटी एंड वेलनेस के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रझाणा में छात्राओं को ब्यूटी एंड वेलनेस के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से अवगत करवाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ब्यूटी एंड वेलनेस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं से परिचित करवाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को ब्यूटी एंड वेलनेस से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, सौंदर्य देखभाल, व्यवहार कौशल और रोजगार के अवसरों से संबंधित जानकारियां शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की ओर से अतिथि व्याख्यान भी आयोजित किया। इसमें छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा के महत्व और प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की संभावनाओं के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य कृष्णा कुमारी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें