संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सीबीएसई ने बुधवार को दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। राजधानी के ज्यादातर स्कूलों में इस बार भी बेटियों ने अव्वल स्थान हासिल किया है। शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों के टॉप पांच स्थानों में बेटियों ने कब्जा जमाया है।
राजधानी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू में 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों ने टॉप किया है। स्कूल में पहले तीन स्थानों पर बेटियां हैं। आसमा हुसैन ने 95.2 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। अक्षिता चंदेल ने 93.6 फीसदी के साथ दूसरा और 92.6 फीसदी के साथ हिम शिखा तीसरे स्थान रहीं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल का रिजल्ट इस बार 100 फीसदी रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने पर स्कूल प्रधानाचार्य वीरचंद ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही टॉपर बेटियों को बधाई दी है।
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, टॉप पांच में तीन पर बेटियां
शहर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली में भी बेटियों का दबदबा रहा है। स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। अध्यापक पूनम शर्मा ने बताया कि पूर्वी सिंह 96 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बनी हैं। एरिक चौहान ने 90.20 फीसदी अंक लेकर दूसरा जबकि लक्षिका घुंटा ने 90.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राशिल चौहान ने 90.2 फीसदी के साथ चौथा और आराध्य शिट्टा ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। स्कूल में कई विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेस ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
डीएवी टुटू में टॉप 10
में 6 बेटियां शामिल
शांभवी ने 98 फीसदी अंक लेकर रहीं प्रथम
शगुन ठाकुर ने 96.8 फीसदी अंक लेकर हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। डीएवी स्कूल टुटू में सीबीएसई की दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है। स्कूल में टॉप 10 में 6 छात्राएं शामिल हैं। इसमें शांभवी ठाकुर ने 98 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
शगुन ठाकुर ने 96.8 फीसदी अंक लेकर दूसरा, यथार्थ शर्मा ने 95.8 फीसदी अंक लेकर तीसरा, माधवी शांडिल ने 94.8 फीसदी अंक लेकर चौथा, ईशान ठाकुर ने 94.2 फीसदी अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया है। पारस पंवार और तन्मय ने 93.6, भूमिका ने 92.6, भाविका कश्यप ने 91.8, हिमानी कश्यप ने 91 और अक्षिता ने 90.4 फीसदी अंक हासिल कर टॉप टेन में जगह बनाई है।
स्कूल शिक्षिका कमलेश ठाकुर ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों के अच्छा प्रदर्शन करने पर स्कूल प्रधानाचार्य जीवन ज्योति ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी हैं।