शिमला। राजधानी के प्रतिष्ठित ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल में पढ़ रही 111 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया। यह टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है। टीकाकरण से पहले विशेषज्ञों ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन का महत्व बताया। इनमें से 25 छात्राओं को क्वाड्रिवेलेंट वैक्सीन तथा 86 छात्राओं को नोनावेलेंट वैक्सीन लगाई गई। यह दोनों दवाएं एचपीवी वायरस से सुरक्षा प्रदान करती हैं। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य समांथा रॉय ने दी। ऑकलैंड हाउस स्कूल द्वारा आयोजित यह टीकाकरण अभियान छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संवाद