फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिजल्ट के अगले दिन ही मार्कशीट ले सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित करते ही मार्कशीट उसी दिन स्कूलों को जारी कर देगा। जिस दिन नतीजा निकलेगा, उससे अगले दिन छात्र अपने स्कूलों में मार्कशीट ले सकेंगे।
विज्ञापन


इससे जमा दो के बाद आगे की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सहूलियत मिलेगी। पहले रिजल्ट निकलने के बाद एक या दो माह बाद स्कूलों में मार्कशीट पहुंचती थी। जमा दो के बाद नेवी, एयरफोर्स सहित अन्य नौकरियों के लिए आवेदन करने को मार्कशीट का सीरियल नंबर जरूरी होता है। लेकिन, मार्कशीट लेट पहुंचने के कारण युवा आवेदन नहीं कर पाते थे।

इसी साल से शुरू होगी सुविधा

बोर्ड शैक्षणिक सत्र मार्च 2016 से इस प्रणाली को शुरू करेगा। इससे सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों को फायदा होगा। उन्हें मार्कशीट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।बोर्ड की वीरवार को आयोजित बीओडी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 106वीं बैठक बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी, विधायक अजय महाजन, अतिरिक्त सचिव (शिक्षा) डीसी राणा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. राज कृष्ण परुथी, ओएसडी वित्त विभाग नलिन महाजन, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल, एचपीयू निदेशक कुलबंत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसओएस से परीक्षा दे सकेंगे सीबीएसई छात्र

बैठक में फैसला लिया गया कि सीबीएसई से मैट्रिक में उत्तीर्ण विद्यार्थी अब राज्य मुक्त विद्यालय से जमा दो कर सकेंगे। इससे पूर्व एसओएस से केवल वही विद्यार्थी जमा दो की पढ़ाई कर सकते थे, जिन्होंने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक की पढ़ाई की हो।

बैठक में फैसला लिया गया कि जमा दो में नियमित विद्यार्थी यदि फेल हो जाते हैं और वह एसओएस से वार्षिक परीक्षा देता है तो ऐसी स्थिति में बच्चों को प्रैक्टिकल परीक्षा दोबारा नहीं देनी पड़ेगी। पूर्व में प्रैक्टिकल परीक्षा में लिए अंकों को ही इसमें शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें