फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घर बैठे करवाएं मानसिक बीमारी का इलाज, हिमाचल में टेली मानस हेल्थ केयर सेंटर शुरू

Tue, 17 Oct 2023 12:03 PM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में टेली मानस हेल्थ केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है। 
इसमें टोल फ्री नंबर 1094 नंबर पर कॉल करके अपने टेली मानस हेल्थ केयर सेंटर में संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
मानसिक बीमारी(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब एक फोन कॉल पर ही लोगों को उनके मानसिक विकारों की समस्या के लिए समाधान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में टेली मानस हेल्थ केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है। इसमें टोल फ्री नंबर 1094 नंबर पर कॉल करके अपने टेली मानस हेल्थ केयर सेंटर में संपर्क किया जा सकता है।  वहां पर उपस्थित काउंलर और मनोचिकित्सक मरीज की समस्या या बीमारी के अनुसार उसके लिए उपचार पद्धति और योग आदि बताएंगे। जिला सोलन में टेली मानस हेल्थ केयर सेंटर स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति कई बार मानिसक विकारों से ग्रसित हो जाता है इसके लक्षण डिप्रेशन, एंग्जाइटी, अधिक गुस्सा, गुमसुम रहना और अकेले रहना आदि हैं। ऐसे में कई बार व्यक्ति अस्पतालों की तरफ नहीं जाते। ऐसे में प्रदेश में पहला टेली मानस हेल्थ केयर सेंटर शुरू किया गया हैग्यजहां पर कोई व्यक्ति फोन से भी काउंसलरों और मनोचिकित्सकों की सहायता ले सकता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता और डॉ. राकेश ने कहा कि टेली मानस हेल्थ केयर सेंटर सोलन जिला में स्थापित है। यहां टॉल फ्री नंबर 1094 नंबर पर कॉल करके मानसिक समस्या का हल प्राप्त किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें