फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाइए तैयार, केसीसी बैंक में होंगी बंपर भर्तियां

Sat, 22 Nov 2014 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही बैंक नई शाखाएं खोलेगा। इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे पूरा होते ही नई शाखाएं खोलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बैंक शाखाओं में लोगों को रोजगार के अवसर भी मुहैया करवाए जाएंगे। इसके लिए करीब 400 विभिन्न पदों की प्रपोजल उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

पठानिया ने कहा कि डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को 28 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ दिए जा चुके हैं। बैंक 20 से 22 करोड़ रुपये के मुनाफे में चल रहा है। बैंक शाखाओं में लॉकर सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


31 मार्च 2015 से पहले 100 एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने उन केसीसी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों की बैठक ली जो मुनाफे में नहीं है। कहा कि केवल उन्हीं पार्टियों को लोन देना सुनिश्चित किया जाए जो ऋण समय पर देना सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ निदेशक अनिल वर्मा, एजीएम अमित गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, आरके खागटा, मनमोहन लाल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें