फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी अस्पताल की तंग सड़क से आम लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित विकास समिति ने सीएम को सौंपा मांगपत्र सड़क को चौड़ा करने, सुरक्षित रास्ता बनाने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जनहित विकास समिति टुटू ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांगपत्र सौंपकर आईजीएमसी सड़क को चौड़ी करने और अलग से सुरक्षित पैदल रास्ता बनाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता और पदाधिकारी अशोक शर्मा तथा हरिचंद ठाकुर ने मांगपत्र में आईजीएमसी के सी और डी ब्लॉक को मुख्य गेट से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने के साथ ही इसके किनारे लोहे का अलग सुरक्षित पैदल रास्ता बनाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुझाव पर विचार करते हुए सड़क चौड़ी करने और पैदल रास्ते के निर्माण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। नागेंद्र गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि सड़क तंग होने और इसके एक ओर वाहन खड़े होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों, स्ट्रेचर पर ले जाए जाने वाले मरीजों तथा इन दोनों ब्लॉकों में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे कभी भी कोई राहगीर, तीमारदार या अस्पताल का कर्मचारी हादसे का शिकार हो सकता है। इस सड़क से एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक तक मरीजों को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर पर सुरक्षित ले जाना भी मुश्किल होता है। इस रास्ते से मरीजों को एक्सरे और सीटी स्कैन के लिए ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलिंग लगाने का सुझाव भी दिया
समिति ने आईजीएमसी के सी और डी ब्लॉक को जोड़ने वाली इस सड़क को चौड़ा करने के साथ ही रेलिंग के बाहर लोहे की छत वाला सुरक्षित पैदल रास्ता बनाने का सुझाव दिया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को बारिश और बर्फबारी के दौरान फिसलन से बचते हुए पैदल चलने में आसानी होगी। गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात ध्यान से सुनने के बाद इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाने तथा सड़क चौड़ी करने और सुरक्षित रास्ते का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें