शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने बुधवार को फागू में एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला वित्तीय साक्षरता समन्वयक आकाश गुप्ता ने लोगों को वित्तिय साक्षरता के लाभ और भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ऋण योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम और मुद्रा लोन योजना सहित अन्य ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। वहीं वित्तिय साक्षरता का महत्व बताते हुए लोगों को बचत करने और बैंक में बचत खाता खोलने के बारे में बताया। यह शिविर नाबार्ड के सौजन्य से जिला वित्तिय साक्षरता केंद्र शिमला द्वारा आयोजित किया गया। संवाद