शिमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से पंचायत चमियाना में लोगों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमेश वर्मा ने नालसा एप के माध्यम से प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने का लोगों से आह्वान किया। लोगों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, घरेलू हिंसा, पीड़ित मुआवजा योजना, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, हिट एंड रन, मोटर दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा, गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और संविधान में महिलाओं से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीम अधिकारी सतीश कुमार और नरेंद्र नेगी मौजूद रहे। संवाद