फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! यहां से होगी क्रिकेटर गौतम गंभीर की बहन की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा और राधिका गंभीर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के फार्म हाउस में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी दिसंबर में होगी। वधू पक्ष ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के महरौली स्थित फार्म हाउस को बुक किया है।
विज्ञापन


आश्रय शर्मा की शादी में राजनीतिक, बॉलीवुड, क्रिकेट जगत की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। आश्रय शर्मा पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा के बड़े बेटे हैं। मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव हैं। उनकी सगाई क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन राधिका गंभीर के साथ हुई है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी आएंगे शादी में

शादी के लिए दोनों परिवारों ने दिल्ली में ही स्थान तय किया है। वर पक्ष ने शादी के लिए दिल्ली में ही हयात होटल बुक किया है। यहां से आश्रय की बारात महरौली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के फार्म हाउस के लिए जाएगी।

इन दिनों पंडित सुखराम का परिवार आश्रय शर्मा की शादी की तैयारियां में जुटा है। निमंत्रण कार्ड फाइनल किए जा रहे हैं। विवाह समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत कई राजनेता, बॉलीवुड स्टार और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

खान परिवार भी होगा शरीक

खान परिवार समेत आश्रय का छोटा भाई आयुष और अर्पिता खान भी शिरकत करेंगी। दिल्ली में शाही शादी के बाद प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव समाप्त होने के बाद मंडी में रिसेप्शन पार्टी होगी। आश्रय शर्मा के छोटे भाई आयुष की शादी बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ गत वर्ष नवंबर में हुई है।

आश्रय शर्मा (महासचिव, कांग्रेस मंडी जिला) ने बताया कि राधिका के परिजनों ने शादी के लिए दिल्ली के महरौली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फार्म हाउस बुक किया है। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में शादी के बाद मंडी में रिसेप्शन पार्टी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें