शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विधि विभाग के छात्र गौरव शर्मा ने कनेक्टिंग विद द कॉज राष्ट्रीय रील एवं शॉर्ट वीडियो निर्माण प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र से पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक माध्यमों से न्याय व्यवस्था से जोड़ना और विधिक सेवाओं तथा सामाजिक मुद्दों पर जागरुकता बढ़ाना था। इसका आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया था। यह पुरस्कार 30 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक समारोह में गौरव शर्मा को प्रदान किया गया। संवाद