फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एंट्री टैक्स पर गौरव राणा ने आप को घेरा, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव राणा की आप पार्टी को चुनौती, एंट्री टैक्स पर पंजाब सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल
विज्ञापन

हिमाचल की हर विस क्षेत्र में मुद्दा उठाने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पंजाब-हिमाचल सीमा पर एंट्री टैक्स के मुद्दे को लेकर पंजाब सांझीवालता दल के रूपनगर से विधानसभा प्रत्याशी एवं एंटी एंट्री टैक्स एक्शन कमेटी के संयोजक गौरव राणा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा नहीं कर सके, वे हिमाचल के लोगों के अधिकारों के लिए क्या करेंगे?
राणा ने आरोप लगाया कि पंजाब में एंट्री टैक्स को लेकर लोगों को आश्वासन दिए गए, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि टैक्स के खिलाफ आंदोलन के दौरान हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने भी सहयोग दिया था। स्थानीय व्यावसायिक वाहनों पर टैक्स लगाए जाने से भी लोगों में नाराजगी थी। आंदोलन के बाद कुछ लोगों को छूट मिली, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि जिला परिषद के प्रस्तावों और सरकार के आश्वासनों के बावजूद इस मुद्दे का समाधान क्यों नहीं निकला। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों की समस्याएं हल किए बिना हिमाचल में राजनीतिक विस्तार करना आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती होगा।
राणा ने घोषणा की कि पंजाब सांझीवालता दल हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में एंट्री टैक्स का मुद्दा उठाएगा और इस मामले में आम आदमी पार्टी की भूमिका पर सवाल करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी राजनीतिक दल के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को राहत दिलाना इसका उद्देश्य है। जब तक एंट्री टैक्स की समस्या का ठोस समाधान नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें